फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: सही तरीके से वाहन चलाने की नसीहत देने पर प्राॅपर्टी डीलर को चाकू मारा

Tue, 27 Jun 2023 10:33 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फरीदाबाद। कार चालक को ट्राला चालक को सही से वाहन चलाने की नसीहत देना भारी पड़ गया। उसने गुस्से में आकर प्राॅपर्टी डीलर पर चाकू से हमला कर दिया। सराय ख्वाजा थाने की पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

बदरपुर बार्डर निवासी वरूण सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह प्राॅपर्टी डीलर का काम करते हैं। 22 जून की शाम वह कार से सेक्टर-37 जा रहे थे। बाईपास रोड पर एक तेज रफ्तार ट्राला ने उनकी कार में टक्कर मार दी। उन्होंने ट्राला चालक को सही से वाहन चलाने की नसीहत दे डाली। इस बात से नाराज ट्राला चालक ने उनपर चाकू से कई बार वार कर दिए। घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। वारदात के बाद आरोपी चालक ट्राला सहित फरार हो गया। उसे नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद पीड़ित ने केस दर्ज कराया है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।
विज्ञापन


कैलाश गठवाल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें