फरीदाबाद। गांव भूपानी में प्लॉट दिलाने का झांसा देकर प्रॉपर्टी डीलर पर एक व्यक्ति ने पांच लाख रुपये हड़पने का आरोप लगाया है। पीड़ित की शिकायत पर भूपानी थाने की पुलिस ने मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी है। सेक्टर-15ए स्थित रिवेन्यू कॉलोनी में रजनीश भाटी अपने परिवार के साथ रहते हैं। उन्होंने बताया कि वर्ष-2015 में उन्होंने खेड़ीपुल स्थित महेन्द्र सिंह नामक एक प्रॉपर्टी डीलर से गांव भूपानी में 50 गज का प्लॉट करीब तीन लाख रुपये में खरीदा था। उन्होंने शिकायत दी कि प्लॉट का पूरा पैसा देने के बाद आरोपी ने प्लॉट पर कब्जा नहीं दिया और दूसरी जगह जमीन लेने का सुझाव दिया। आरोप है कि प्राॅपर्टी डीलर ने दूसरी जगह उन्हें जमीन दिलाने का झांसा देकर अतिरिक्त दो लाख रुपये ठग लिए। रजनीश की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी है।