फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्भवती महिलाओं पर निगरानी के साथ संस्थागत प्रसव को दें बढ़ावा : एसडीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
एसडीएम की अध्यक्षता में हुई सबडिविजनल टास्क फोर्स की बैठक
विज्ञापन



फोटो-
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। उपमंडल स्तर पर टास्क फोर्स की बैठक में सोमवार को एसडीएम परमजीत चहल ने कहा कि बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना के तहत गर्भवती महिलाओं की प्रभावी ट्रेकिंग एवं संस्थागत प्रसव को बढ़ावा दें। इसमें किसी प्रकार की ढिलाई नहीं होनी चाहिए।
विज्ञापन

एसडीएम कार्यालय लघु सचिवालय में हुई बैठक में एसडीएम चहल ने स्वास्थ्य विभाग और महिला एवं बाल विकास विभाग के साथ शिक्षा विभाग सहित विभिन्न विभागों द्वारा क्रियान्वित की जाने वाली जन जागरूकता गतिविधियों की समीक्षा की। उन्होंने मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. विनय गुप्ता को निर्देश देते हुए कहा कि कन्या भ्रूण हत्या व लिंग जांच करने वालों लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करें। अवैध लिंग जांच में लिप्त अपराधियों को पकड़ने के लिए जन सामान्य की सहभागिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से मुखबिर योजना लागू की गई है। इसके तहत गुप्त तरीके से इस कार्य में लगे लोगों की सूचना देकर रंगे हाथों पकड़ने के लिए टीम योजना बनाकर कार्य करती है। एसडीएम ने कहा कि वे गर्भवती महिलाओं की प्रभावी ट्रेकिंग एवं संस्थागत प्रसव को बढ़ावा देने की ओर विशेष कार्य योजना तैयार कर इस क्षेत्र में नवाचार करें। अवैध लिंग जांच व पीएनडीटी नियमों की उल्लंघन करने वाले केंद्रों के खिलाफ जिले में सख्त कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाए। सभी सेंटरों को पीएनडीटी एक्ट के अनुसार सारी हिदायतें पूरी करनी होंगी। बैठक में सीएमओ डॉ. विनय गुप्ता, डॉ.राखी, डाॅ. हरीश, डॉ. मंजू श्योराण व मीनाक्षी चौधरी समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें