हथीन। आईटीआई हथीन में सेवा पखवाड़े के तहत सोमवार को भारतीय संविधान पर विचार गोष्ठी एवं निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कार्यकारी प्रधानाचार्य अजित सिंह सहरावत ने भारतीय संविधान की स्थापना एवं इसकी विशेषताओं के बारे में जानकारी दी। इसके बाद छात्र ,छात्राओं ने निबंध प्रतियोगिता में भी भाग लिया। इस मौके पर स्टाफ के सदस्य नेहा रानी,राजेन्द्र सिंह,सजिद खान,मोहन शर्मा एवं राजवीर ने भी दोनों कार्यक्रमों में सक्रिय योगदान दिया। संवाद