हथीन। स्थानीय धीरनकी रोड स्थित राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बूराका में चार व पांच अगस्त को खंड स्तरीय स्कूल खेलों का आयोजन किया जाएगा। इस दो दिवसीय आयोजन में चार आयु वर्ग - अंडर 11, अंडर 14, अंडर 17 और अंडर 19 के खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। शिक्षा विभाग के नोडल अधिकारी रविन्द्र दीक्षित ने बताया कि दो अगस्त को टीमों का पंजीकरण होगा। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी जिला स्तरीय प्रतियोगिता में चयनित किए जाएंगे। संवाद