संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। स्मार्ट सिटी में रामलला प्राण प्रतिष्ठा दिवस पर विभिन्न जगहों पर शोभायात्राएं निकाली गईं। शोभायात्राओं में हजारों की संख्या में भक्तों ने भाग लिया। बृहस्पतिवार को एक शोभायात्रा सिद्धपीठ हनुमान मंदिर एनएच-2 के प्रांगण से शुरू हुई। उसके बाद 2 नंबर व 1 नंबर के बाजारों से होते हुए वापस मंदिर पर समाप्त हुई। इस रथ यात्रा का लगभग 200 जगहों पर फूलों से भव्य स्वागत होगा। इसके अलावा शहर में विभिन्न जगहों पर भंडारों का आयोजन भी किया गया।