फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: वाद-विवाद प्रतियोगिता में प्रिया प्रथम

विज्ञापन
विज्ञापन
बल्लभगढ़। अग्रवाल कॉलेज के वाणिज्य विभाग (एसएफएस) की ओर से सोमवार को जीएसटी-2.0 : फायदे और नुकसान विषय पर वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें एमकॉम और बीकॉम के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए जीएसटी से जुड़े सुधारों के लाभ और चुनौतियों पर अपने विचार रखे। प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों को समकालीन कर सुधारों के प्रति जागरूक करना, उनकी तार्किक क्षमता विकसित करना और राष्ट्रीय वाणिज्यिक नीतियों की समझ बढ़ाना था। प्रतियोगिता के दौरान विद्यार्थियों ने विषय के विभिन्न पहलुओं पर अपने तर्क प्रस्तुत किए। इससे उन्हें सार्वजनिक रूप से अपने विचार व्यक्त करने और विश्लेषणात्मक सोच को विकसित करने का अवसर मिला। प्रतियोगिता में एमकॉम प्रीवियस की छात्रा प्रिया ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि बीकॉम प्रथम वर्ष की वंशिका द्वितीय स्थान पर रहीं। विजेता विद्यार्थियों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें