फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: गर्मी में खुले निजी स्कूल, प्रशासनिक कार्रवाई पर उठे सवाल

विज्ञापन
विज्ञापन
- सरकारी आदेशों के बावजूद मोहना क्षेत्र के कई स्कूलों में पहुंचे बच्चे, अभिभावकों में नाराजगी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
छांयसा। भीषण गर्मी और लू को देखते हुए हरियाणा सरकार की ओर से 25 मई से स्कूलों में छुट्टियां घोषित किए जाने के बावजूद मोहना क्षेत्र के कई निजी स्कूल खुले मिले। इससे अभिभावकों में नाराजगी है और प्रशासनिक कार्रवाई पर सवाल उठने लगे हैं। सोमवार और मंगलवार को क्षेत्र के एसआर कॉन्वेंट स्कूल, जागृति विद्या निकेतन सीनियर सेकेंडरी स्कूल, एसडी मेमोरियल सीनियर सेकेंडरी स्कूल और विजडम वर्ल्ड स्कूल में बच्चों की उपस्थिति देखी गई। भीषण गर्मी में बच्चों को स्कूल बुलाने को लेकर अभिभावकों ने चिंता जताई है। अभिभावक सुंदर ने कहा कि सरकार ने बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए छुट्टियों की घोषणा की थी, लेकिन कुछ निजी स्कूल आदेशों की अनदेखी कर रहे हैं। लोगों का आरोप है कि प्रशासन केवल चेतावनी तक सीमित है और स्कूलों पर सख्त कार्रवाई नहीं हो रही। मामले में जब बल्लभगढ़ बीईओ समय पाल से संपर्क करने का प्रयास किया गया तो उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया। इससे अभिभावकों में और नाराजगी बढ़ गई। क्षेत्रवासियों ने मांग की है कि नियमों की अनदेखी करने वाले स्कूलों पर जल्द कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें