संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। ओमेक्स हाइट्स सोसाइटी में निजी अस्पताल ने रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन के सहयोग से सोसाइटी परिसर में क्लीनिक का शुभारंभ किया। अस्पताल प्रबंधन के अनुसार, क्लिीनिक का मुख्य उद्देश्य खासकर बुजुर्गों और बच्चों को घर के पास ही प्राथमिक और त्वरित स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है। विशाल सिंह और राजीव शर्मा के प्रयासों से शुरू की गई इस सुविधा में अनुभवी डॉक्टरों और पैरामेडिकल स्टाफ की देखरेख में परामर्श और उपचार की व्यवस्था रहेगी। क्लीनिक के माध्यम से समय-समय पर हेल्थ चेकअप कैंप और जागरूकता कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे, जिससे लोगों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ेगी और बीमारियों की समय रहते पहचान संभव हो सकेगी।