फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: नीमका जेल में कैदी पर हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने पांच कैदियों के खिलाफ केस दर्ज किया
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। नीमका जेल में कैदियों ने हत्या के मामले में सजा काट रहे एक कैदी पर हमला कर दिया। घायल का इलाज चल रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पलवल के फुलवाड़ी गांव निवासी नरोत्तम सिंह वर्ष 2019 से नीमका जेल में बंद है और हत्या के केस में सजा काट रहा है। उसने बताया कि शनिवार शाम वह जेल की एसटीडी बूथ से फोन करने जा रहा था। जब वह बैरक नंबर पांच में पहुंचा तो वहां पर बंद कैदी पवन, शुभनेश, प्रदीप, सचिन और नवीन ने उसके ऊपर हमला कर दिया। आरोपियों ने उसके हाथ में सुआ घोंप दिया। ड्यूटी पर तैनात वार्डन नरेंद्र, अब्दुल और सुंदर ने आरोपियों से उसकी जान बचाई। आरोपियों ने उसको जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर पांच कैदियों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें