फरीदाबाद। जिला के युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 25 मई 2026 को राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान फतेहपुर बिल्लोच में रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। इसमें फरीदाबाद और आसपास के क्षेत्रों की कई नामी कंपनियां शिरकत करेंगी, जो युवाओं का साक्षात्कार लेकर मौके पर ही उनका चयन करेंगी। संस्थान प्रशासन ने आईटीआई पास कर चुके सभी योग्य छात्रों और युवाओं से अपील की है कि वे 25 मई को अपने सभी जरूरी शैक्षणिक व तकनीकी दस्तावेजों के साथ सुबह फतेहपुर बिल्लोच आईटीआई परिसर में पहुंचें, ताकि अधिक से अधिक युवा इसका फायदा उठा सकें। संवाद