फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: बल्लभगढ़-केजीपी रोड पर वाहन चालकों को जल्द मिलेगी राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
- लोक निर्माण विभाग ने एलिवेटेड फ्लाईओवर का डीपीआर तैयार कर सरकार को भेजा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। बल्लभगढ़ मोहना के रास्ते कुंडली-गाजियाबाद-पलवल (केजीपी) एक्सप्रेसवे जाने वाले वाहन चालकों के लिए राहत की खबर है। लोक निर्माण विभाग की ओर से केजीपी को जोड़ने वाली एलिवेटेड फ्लाईओवर की डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट डीपीआर तैयार कर सरकार को मंजूरी के लिए भेजी है। इस योजना पर 214 करोड़ रुपये लागत आएगी। दूसरी तरफ हरियाणा राज्य सड़क एवं पुल विकास निगम लिमिटेड की ओर से बनाई जा रही चार लेन सड़क का निर्माण तेजी से जारी है।
बल्लभगढ़ स्थित आंबेडकर चौक से मोहना गांव की ओर जाने वाली सड़क पर चंदावली गांव तक दोनों तरफ हजारों दुकान-मकान बने हुए हैं। इसके साथ ही मुख्य बाजार है। इस सड़क से रोजाना हजारों लोग सफर करते हैं। सड़क संकरी होने के कारण लोगों को भारी जाम से जूझना पड़ता है। मिनटों का सफर घंटे में तय होता है। इसके साथ ही कुंडली-गाजियाबाद-पलवल (केजीपी) एक्सप्रेसवे पर आने-जाने वाले हजारों वाहन भी यहीं गुजर रहे हैं। जिससे जाम की समस्या और बढ़ जाती है। इस सड़क पर दो दर्जन से गांव पड़ते हैं। जिनमें चंदावली, मच्छगर, दयालपुर, मोहना, छांयसा, अटाली मुख्य हैं। पिछले साल कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने रोजाना लगने वाले जाम से लोगों को छुटकारा दिलाने के लिए एलिवेटेड फ्लाईओवर बनाने का प्रस्ताव रखा था। इसे बजट बैठक में मुख्यमंत्री मनोहरलाल ने मंजूरी प्रदान की। इस फ्लाईओवर को बाईपास रोड पर सिंगल पिलर्स पर बनाया जाएगा। फ्लाईओवर के बनने से ग्रामीण क्षेत्र, सेक्टर और केजीपी-केएमपी सहित बाईपास पर जाने वाले लोगों को काफी राहत मिलेगी। वहीं आईएमटी से आगे चार लेन सड़क का निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है जो तेजी से चल रहा है। सड़क के दोनों तरफ बारिश के पानी निकासी के लिए ड्रेनेज लाइन बिछाने का काम लगभग पूरा कर लिया गया है। करीब किमी मीटर सड़क पर मिट्टी समतल करने का काम जारी है। अभी बाईपास रोड या केजीपी जाने में वाहन चालकों को आधे से एक घंटे का समय लगता है। एलिवेटेड फ्लाईओवर और चार लेन सड़क बनने से सफर मिनटों का रह जाएगा।
विज्ञापन



गांव की सड़कें होंगी जाम मुक्त
बल्लभगढ़ स्थित मोहना मार्ग पर ऊंचा गांव चुंगी, मिल्क प्लांट मार्ग, महिला आईटीआई, भगत सिंह काॅलोनी, यादव डेयरी, पंजाबी धर्मशाला, मलेरना मार्ग, बाजार के अंदर जाने के लिए गुप्ता होटल, विजय बैंक, अहीर हवेली के सामने, जैन मार्केट, जगदीश काॅलोनी, आकाश सिनेमा के सामने, मुकेश कालोनी, गोपाल मंदिर का कट होने के कारण पूरे दिन ट्रैफिक जाम लगा रहता है। इस मार्ग से करीब 70 गांवों के लोगों का आवागमन होता है।
विज्ञापन



वर्जन
एलिवेटेड फ्लाईओवर की फाइनल डीपीआर तैयार कर सरकार के पास भेजी गई हैं। मंजूरी के बाद टेंडर प्रक्रिया शुरू कर काम चालू कर दिया जाएगा। फिलहाल आईएमटी से मच्छगर से दयालपुर तक सड़क को चार लेन बनाने का काम शुरू कर दिया गया है।
- प्रदीप संधू, कार्यकारी अभियंता लोक निर्माण विभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें