संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। सड़क सुरक्षा प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता के प्रथम राउंड से करीब 8500 छात्र 27 अक्टूबर को आयोजित किए जाने वाले दूसरे राउंड में हिस्सा लेंगे। 13 अक्टूबर को क्विज प्रतियोगिता के पहले राउंड में फरीदाबाद के 1590 स्कूल के 5.50 लाख छात्रों ने हिस्सा लिया था। प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित करवाने के लिए छह परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें सेक्टर 14 स्थित डीएवी स्कूल, सेक्टर 89 स्थित मॉडर्न दिल्ली इंटरनेशनल स्कूल, सेक्टर 21-बी स्थित रयान इंटरनेशनल स्कूल, सोहना रोड स्थित रावल इंटरनेशनल स्कूल, बल्लभगढ़ स्थित टैगोर अकेडमी पब्लिक स्कूल तथा सरूरपुर स्थित आशा ज्योति विद्यापीठ स्कूल का नाम शामिल है। इंटर स्कूल रोड सेफ्टी क्विज कंपीटीशन का दूसरा राउंड 27 अक्टूबर 2023 को आयोजित किया जाएगा।