फरीदाबाद। हरियाणा उदय आउटरीच कार्यक्रम के तहत 27 सितंबर को होने वाली फरीदाबाद हाफ मैराथन की तैयारियां तेज हो गई हैं। आयोजन को लेकर अतिरिक्त उपायुक्त (एडीसी) अंजलि श्रोत्रिया ने संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को आमजन को मैराथन से जोड़ने और अधिक से अधिक लोगों का पंजीकरण कराने के लिए व्यापक जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश दिए। ब्यूरो