फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: पंचायत उपचुनाव 2026 की तैयारियां पूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया
विज्ञापन


फरीदाबाद। राज्य निर्वाचन आयोग, हरियाणा की अधिसूचना के अनुपालन में जिले में पंचायती राज संस्थाओं के उपचुनाव 2026 के आयोजन के लिए सभी आवश्यक प्रक्रियाएं पूरी कर ली गई हैं। यह जानकारी जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त आयुष सिन्हा ने दी। उन्होंने बताया कि हरियाणा पंचायती राज निर्वाचन नियम, 1994 के नियम 8 (4) (ix) के तहत 27 मार्च 2026 को जिले के बल्लभगढ़, तिगांव एवं फरीदाबाद खंड में मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन कर दिया गया है। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि यह अंतिम प्रकाशित मतदाता सूची उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत), फरीदाबाद के कार्यालय सहित संबंधित खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी कार्यालयों में आम जनता के निरीक्षण के लिए उपलब्ध है। उन्होंने आमजन से अपील की है कि वे मतदाता सूची का अवलोकन कर आवश्यक जानकारी प्राप्त करें, ताकि निर्वाचन प्रक्रिया को पारदर्शी और सुचारु रूप से संपन्न कराया जा सके। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें