फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: कांवड़ियों के सुगम और सुरक्षित आवागमन के लिए तैयारियां पूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
- कांवड़ यात्रा को लेकर उपायुक्त ने ली अधिकारियों की बैठक
विज्ञापन

फोटो
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। कांवड़ियों की सुविधा के लिए उपायुक्त विक्रम सिंह ने अधिकारियों के साथ सोमवार को बैठक कर ट्रैफिक व्यवस्था के बारे में जानकार ली। इस दौरान ट्रैफिक को सामान्य बनाए रखने के लिए भी अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

उपायुक्त ने कहा कि राष्ट्रीय राजमार्ग दिल्ली मथुरा पर ट्रैफिक अधिक रहता है। बिना परमिशन के कोई शिविर नहीं लगाया जाएगा। इसके अलावा राष्ट्रीय मार्ग पर कोई भी कांवड़ शिविर नहीं लगाया जाएगा। उन्होंने निगम अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे अपने-अपने क्षेत्र के मुख्य मार्गों, जहां से जल लेकर कांवड़िए अपने गंतव्य स्थानों तक जाते हैं, मरम्मत और साफ़-सफाई सुनिश्चित करें। उपायुक्त ने कहा कि कांवड़ शिविर में उचित लाइट का प्रबंध, साफ़-सफाई तथा सीसीटीवी का भी प्रबंध हो। कांवड़ियों के स्वास्थ्य का ख्याल रखते हुए चिन्हित जगहों पर एम्बुलेंस की व्यवस्था हो। चिन्हित जगहों पर जलभराव को दूर कराया जाए। उपायुक्त ने संबंधित थाना प्रबंधकों को निर्देश भी दिए कि जहां ट्रैफिक ज्यादा तेज हो वहां बैरिकेड लगाए जाएं। कांवड़िए भी अपने साथ गैस सिलिंडर, हॉकी, लाठी, डंडा, बेसबॉल बैट आदि नहीं रख सकेंगे। उपायुक्त ने कहा कि आगरा कैनाल और बाईपास रोड से कांवड़ियों का आवागमन ज्यादा होता है, इसलिए संबंधित विभागों के अधिकारी अपने-अपने क्षेत्र में उस सड़क की मरम्मत कराना सुनिश्चित करें। इस मौके पर एडीसी अपराजिता, डीसीपी सेंट्रल पूजा वशिष्ठ, एसडीएम त्रिलोक चंद, सीटीएम अमित कुमार, तहसीलदार भूमिका लांबा, सीएमओ डॉ. विनय गुप्ता, एसीपी ट्रैफिक विनोद कुमार, एसीपी सराय देवेंद्र सिंह समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें