नूंह। थाना क्षेत्र के गांव आटा में मामूली कहासुनी काे लेकर एक गर्भवती महिला के साथ बेरहमी से मारपीट करने का मामला सामने आया हे। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कार्रवाई शुरू कर दी है। पीड़ित होरी लाल ने शिकायत में बताया कि 25 मार्च की सुबह करीब 11 बजे अभय उर्फ चांदी उनके घर आया और पानी की पाइप तोड़ते हुए उनकी मोटरसाइकिल को नुकसान पहुंचाने लगा। विरोध करने पर आरोपी ने होरी लाल, उनकी पत्नी और बहू पूनम के साथ मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि पांच माह की गर्भवती पूनम के पेट में लात मारकर उसे गिरा दिया, जिससे उसकी हालत गंभीर हो गई। सूचना पर 112 पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन आरोपी फरार हो गया। घायल पूनम को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उसका गर्भपात हो गया। संवाद