फरीदाबाद। प्रीडेटर और स्टोर्मब्रेकर्स के बीच खेले गए मुकाबले में प्रीडेडर वॉरियर ने 14 रनों से जीत दर्ज की। 10 ओवर के मुकाबले में प्रीडेटर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित ओवर में चार विकेट के नुकसान पर 88 रन का स्कोर खड़ा किया। टीम की ओर से समरवीर ने 25 गेंद में 75 रन की पारी खेली। उनके अलावा कोई भी बल्लेबाज दोहरे अंक तक नहीं पहुंच पाया। वहीं स्टोर्मब्रेकर्स की ओर से आरव ने दो जबकि बादल और अधविक ने एक-एक विकेट अपने नाम किया। 89 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी स्टोर्मब्रेकर्स की टीम 74 रन की बना सकी। टीम की ओर से कृषव ने 22 गेंद में 53 रन की पारी खेली। प्रीडेटर की ओर से प्रयान, परवीन और हृदय ने एक-एक विकेट अपने नाम किया। समरवीर को मैन ऑफ द मैच का अवार्ड मिला। संवाद