फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: बिना हेलमेट लगाए किया सरकार का गुणगान, पुलिस ने काटा चालान

Mon, 19 Jun 2023 08:44 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
बिना हेलमेट लगाए किया सरकार का गुणगान, पुलिस ने काटा चालान भाजयुमो जिला अध्यक्ष की अगुआई में निकाली थी बाइक रैली
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। पुलिस ने यातायात नियमों के अवहेलना करने पर भाजपा युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष पंकज सिंगला का चालान कर दिया है। केंद्र सरकार के नौ साल पूरे होने पर 11 जून को भाजपा युवा मोर्चा ने ‘महा संपर्क अभियान’ चलाकर बाइक रैली का आयोजन किया था। अभियान के तहत सैकड़ों युवा अपनी बाइकों पर तिगांव विधानसभा क्षेत्र में केंद्र सरकार के कामों का बखान करते हुए निकले थे। रैली के दौरान ट्रैफिक नियमों की अवहेलना करने पर ट्रैफिक पुलिस ने सबसे आगे चल रही बुलेट बाइक का ऑनलाइन चालान काट दिया । बाइक को भाजपा युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष पंकज सिंगला चला रहे थे। जिला अध्यक्ष बिना हेलमेट लगाए रैली की अगुआई कर रहे थे। अमर उजाला ने ट्रैफिक नियमों की इस अवहेलना को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। रैली में चल रहे किसी भी युवा ने हेलमेट लगाने की जहमत नहीं उठाई। यात्रा तिगांव विधानसभा क्षेत्र के गांव ढहकौला से महमूदपुर गांव, प्रहलादपुर, बहादुरपुर, बदरौला एवं कोराली गांव तक घूमती रही थी।
पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह सिंह का कहना है जिस बाइक पर जिला अध्यक्ष बैठे थे वह बल्लभगढ़ श्याम कॉलोनी निवासी ज्ञानेश्वर के नाम पर पंजीकृत है। बाइक का दो हजार रुपये का चालान काटकर पोस्टल द्वारा भेज दिया गया है। रैली में शामिल अन्य वाहनों के नंबरों के आधार पर चालान भेजे जा रहे हैं। नियमों का पालन करना सभी के लिए अनिवार्य है। ट्रैफिक पुलिस लगातार इसके लिए अभियान चला रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें