संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। निधि आपके निकट 2.0 का आयोजन बुधवार को एनएचपीसी में किया गया। इस कार्यक्रम में 5 सेवानिवृत्त कर्मचारियों को पेंशन भुगतान ऑर्डर (पीपीओ) के लिए प्रमाण पत्र दिए गए। मौके पर मौजूद कर्मचारियों को कर्मचारी भविष्य निधि विभाग की योजनाओं की भी जानकारी दी गई।
क्षेत्रीय भविष्य निधि आयुक्त (2) केसांग नामथक तेनजिंग ने बताया कि निधि आपके निकट 2.0 कार्यक्रम में एनएचपीसी के 5 सेवानिवृत्त कर्मचारियों को पेंशन भुगतान ऑर्डर (पीपीओ) दी गई। इस प्रमाण पत्र के माध्यम से लाभार्थियों को बढ़ी हुई पेंशन राशि मिलेगी। पिछले महीने 4 सेवानिवृत्त कर्मचारियों को पीपीओ गई थी। इस अवसर पर मुख्य रूप से एनएचपीसी के सीएमडी आरके गोयल, उत्तम लाल, आरके चौधरी, आशीष विज, राजीव बिष्ट, निशा सहित अन्य मौजूद रहे। कर्मचारी भविष्य निधि की फरीदाबाद शाखा द्वारा कर्मचारियों को योजनाओं के बारे में जागरूक किया गया। लोगों के जागरूकता के लिए कार्यालय में जागरूकता शिविरों और रैलियों का भी आयोजन किया जाता है।