फरीदाबाद। एनआईटी-5 के ब्लॉक बी में पेड़ झुकने से बिजली की लाइन टूट गई। इससे दो घंटे तक बिजली आपूर्ति ठप रही। इससे शनिवार दोपहर 3 से शाम 5 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रही। दो घंटे बिजली गुल रहने से लोगों को कई परेशानियों का सामना करना पड़ा। एसडीओ प्रदीप यादव ने बताया कि पेड़ झुकने के कारण बिजली आपूर्ति ठप रही। सूचना मिलने पर बिजली निगम की टीम मौके पर पहुंची और लाइनों को ठीक कर आपूर्ति बहाल की। संवाद