फरीदाबाद। एनआईटी-1 क्षेत्र में बृहस्पतिवार को करीब चार घंटे बिजली आपूर्ति प्रभावित रही। बताया जा रहा है कि बुधवार रात केबल बॉक्स में आग लग गई थी। रात में ही बिजली निगम ने लोड दूसरी लाइन पर शिफ्ट कर दिया था। इसके बाद बुधवार सुबह 11 से दोपहर 3 बजे तक बिजली आपूर्ति प्रभावित रही। लोगों का कहना है कि बिना पूर्व सूचना के बिजली बंद रहने से घरेलू और व्यावसायिक कामकाज प्रभावित हुआ। व्यापार एवं अन्य जरूरी कामों में भी परेशानी हुई। दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम के उपमंडल नंबर-एक के एसडीओ विकास चंदर ने बताया कि केबल बॉक्स की मरम्मत के साथ ट्रांसफार्मर का रखरखाव और अन्य जरूरी कार्य भी किए गए, ताकि आगे बिजली आपूर्ति सुचारु रखी जा सके। संवाद