फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: बारिश से बिजली कटौती ने बढ़ाई परेशानी, निगम कर्मी फाल्ट ठीक करने में लगे रहे

Wed, 31 May 2023 10:58 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
- तेज हवा के साथ हुई बारिश से बदहाल हो गई व्यवस्था
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। दो दिन की झमाझम बारिश से शहर के कई हिस्सों में बिजली आपूर्ति प्रभावित रही। बुधवार शाम तक लोग बिजली किल्लत से जूझते रहे। एनआईटी के लोगों को ज्यादा परेशानी हुई। मौसम विभाग की ओर से 2 जून तक बारिश की संभावना जताई गई है, मंगलवार शाम अचानक मौसम ने करवट ली। तेज हवा के साथ हुई बारिश से बिजली व्यवस्था बदहाल हो गई। शहर के अलग-अलग हिस्सों में 5-10 घंटों के कट लगे। वहीं, कुछ हिस्सों में लोगों ने अंधेरे में बैठकर रात बिताई। बिजली निगम के मुताबिक मंगलवार देर शाम से बुधवार शाम तक करीब 3500 ऑनलाइन और ऑफलाइन शिकायतें मिलीं हैं।
विज्ञापन

बुधवार को भी नहीं मिली राहत
मंगलवार को हुई बारिश के बाद बुधवार को लोगों को बिजली कटौती दिन भर सताती रही। संजय कॉलोनी निवासी गौरव शर्मा ने बताया कि लोग लो-वोल्टेज से जूझते रहे। जीवन नगर, पर्वतीय कॉलोनी, जवाहर कॉलोनी, नंगला एन्क्लेव, 60 फुटा, भारत कॉलोनी, खेड़ी, पल्ला, तिलपत और सेक्टर-55 सहित ग्रेटर फरीदाबाद के कई हिस्सों में लोग बिजली कटौती से परेशान रहे। निगम के अधीक्षण अभियंता नरेश कक्कड़ ने बताया कि बारिश के कारण कुछ हिस्सों में समस्या उत्पन्न हो गई, तुरंत मरम्मत कार्य किया गया। फिलहाल सभी हिस्सों में बिजली सप्लाई की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें