हथीन।
क्षेत्र में लगातार बढ़ते तापमान और ओवरलोड के चलते बिजली व्यवस्था पर भारी असर पड़ा है। इलाके में अब तक करीब 150 ट्रांसफार्मर जल चुके हैं, जिन्हें विभाग की ओर से बदलकर नए ट्रांसफार्मर लगाए गए हैं। वहीं वर्तमान में शहरी और ग्रामीण इलाकों में लगभग 25 ट्रांसफार्मर खराब पड़े हैं, जिनके बदलने का कार्य जारी है। बिजली निगम के एसडीओ जसवीर बैनीवाल ने बताया कि गर्मी बढ़ने के कारण ट्रांसफार्मरों पर लोड लगातार बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि इस स्थिति से विभाग को लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। एसडीओ ने आमजन से अपील की है कि बिजली उपकरणों का उपयोग आवश्यकता अनुसार ही करें। संवाद