फरीदाबाद। विश्व रंगमंच दिवस के अवसर पर सबका रंगमंच थियटर ग्रुप द्वारा एक अत्यंत प्रभावशाली नाटक मरणोपरांत का मंचन किया गया। फरीदाबाद के डीएवी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट के सभागार में आयोजित इस प्रस्तुति ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस नाटक का कुशल निर्देशन अभिषेक राठौर ने किया। मंच पर अमन खान और उनके सह-कलाकार अभिषेक राठौर की सधी हुई प्रस्तुति और बेहतरीन अभिनय ने हर किसी का दिल जीत लिया। नाटक में नितिन तंवर और लोकेश शर्मा ने संगीत दिया। संवाद