फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: ट्रेडिंग कंपनी का असिस्टेंट बनकर निवेश के नाम पर 95.65 लाख रुपये ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
-कंपनी का फर्जी प्रतीक चिह्न और मालिक की फोटो लगाकर ठगों ने बिछाया जाल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। साइबर जालसाजों ने चार्मवुड विलेज निवासी से शेयर बाजार में निवेश कराने के नाम पर 95.65 लाख रुपये ठग लिए। जालसाजों ने 10 फरवरी से 16 मार्च के बीच कई ट्रांजेक्शन में रुपये ट्रांसफर करवाए। पीड़ित की शिकायत पर साइबर अपराध थाना एनआईटी ने 23 अप्रैल को प्राथमिकी दर्ज की है। पीड़ित संजय चटर्जी के अनुसार उनके व्हाट्सएप पर सुरक्षा नामक युवती का मैसेज आया, जिसने खुद को प्रसिद्ध ट्रेडिंग कंपनी के मालिक की असिस्टेंट बताया। युवती ने उनको एक व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ा जिसमें कंपनी का प्रतीक चिह्न और मालिक की फोटो लगी हुई थी। इसके बाद एक फर्जी लिंक भेजकर पीड़ित की आईडी बनवाई गई और निवेश के लिए प्रेरित किया गया। पीड़ित ने झांसे में आकर 10 ट्रांजेक्शन के माध्यम से 95.65 लाख रुपये निवेश कर दिए। जब पीड़ित ने रकम निकालनी चाही तो आरोपियों ने इनकार कर दिया। पीड़ित ने दिल्ली स्थित कंपनी के वास्तविक कार्यालय जाकर जांच की तो पता चला कि उन्होंने फर्जी लिंक के माध्यम से पैसा निवेश किया था। इसके बाद उन्होंने शिकायत दर्ज कराई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें