फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदूषण की मार: सभी स्कूल अगले आदेश तक रहेंगे बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद/गुरुग्राम। लगातार बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए शिक्षा विभाग ने गुरुग्राम और फरीदाबाद जिले में सभी सरकारी व गैर सरकारी स्कूलों को अगले आदेश तक बंद रखने का आदेश जारी किया है। सभी से कहा है कि स्कूलों में पठन-पाठन की प्रक्रिया पूरी तरह से बंद रखें अन्यथा कार्रवाई हो सकती है। अधिकारियों के अनुसार स्कूलों में केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की 10वीं और 12वीं की परीक्षा डेट शीट के अनुसार जारी रहेगी। इससे पहले भी विभाग ने दो बार स्कूल बंद करने का आदेश दिया था। पहले स्कूलों को 17 से 21 नवंबर तक बंद रखने का आदेश दिया गया था, लेकिन प्रदूषण स्तर में सुधार नहीं आने के इस अवधि को अगले आदेश तक बढ़ा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें