संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। जी-20 शिखर सम्मेलन के चलते सुरक्षा को लेकर पुलिस महत्वपूर्ण स्थान, मॉल, होटल बैंक इत्यादि को चेक कर रही है। इसी के तहत थाना शहर बल्लभगढ़ की टीम ने एरिया में आने वाले ओयो होटलों को चेक किया है।
थाना शहर के प्रभारी सतीश कुमार ने बताया कि 8-10 सितंबर तक जी 20 शिखर सम्मेलन की बैठक दिल्ली में होनी है। इसकी सुरक्षा को लेकर एनसीआर एरिया में सतर्कता बढ़ाई गई है। एरिया के मौजिज व्यक्ति, आरडब्ल्यूए प्रधान इत्यादि को सुरक्षा की दृष्टि से आगाह किया जा रहा है कि अपने हाल में ही आने वाले किरायेदारों, ड्राइवर, सहायक, मेड आदि व्यक्ति की वेरिफिकेशन कराएं। अजनबी एवं संदिग्ध व्यक्तियों के बारे में पुलिस को दें। बृहस्पतिवार को सर्च अभियान के तहत और पुलिस चौकी बस स्टैंड से इंचार्ज सज्जन कुमार की टीम ने चौकी के एरिया रेलवे रोड में आने वाले ओयो को चेक किया और सुरक्षा के नियमों के बारे में अवगत कराया। ओयो में निगरानी के लिए सीसीटीवी कैमरों को भी चेक किया गया। इसके साथ साथ आने-जाने वालों की आईडी के साथ एंट्री होनी चाहिए।