फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: पुलिस ने साइबर ठगों से एक साल में बरामद किए 5 करोड़ 22 लाख

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फरीदाबाद। साइबर ठगी की बढ़ती वारदातों के बीच आरोपियों को पकड़ने का मामला भी कुछ कम नहीं है। साल 2023 में तीनों साइबर थाना पुलिस ने 97 मामलों को सुलझाते हुए 317 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से करीब 5.22 करोड़ रुपये के अलावा 460 मोबाइल फोन, 11 लैपटॉप, 2 टैब, एक डोंगल और एक कार बरामद की गई है।
डीसीपी क्राइम हेमेंद्र मीणा ने बताया कि आरोपियों को झारखंड, बिहार, गुजरात, नूंह, उत्तर प्रदेश, दिल्ली और अन्य राज्यों से गिरफ्तार किया गया है। साइबर थाना एनआईटी में 51 मामलों में से 36 को सुलझाते हुए 146 आरोपियों को गिरफ्तार कर 1,19,40,701 रुपये, 82 मोबाइल, एक लैपटॉप बरामद किए हैं। साइबर थाना सेन्ट्रल में 48 दर्ज मामलों में से 36 मामलों को सुलझाते हुए 87 आरोपियों को गिरफ्तार कर 33476400 रुपये, 1 कार,1 टैब, 219 फोन, 5 लैपटॉप बरामद किए गए हैं। इसी तरह साइबर थाना बल्लभगढ़ में 42 दर्ज मामलों में से 25 को सुलझाते हुए 84 आरोपियों को गिरफ्तार कर 6777233 रुपये, 159 मोबाइल फोन, 5 लैपटॉप, 1 टैब व 2 डोंगल बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वह साइबर ठगों से सचेत रहें। साइबर फ्रॉड मामले में देखा गया है कि आरोपी कुछ मिनट में ही लोन देने के लिए घर बैठे लोन उपलब्ध करवाने, फर्जी ऐप डाउनलोड करवाकर, क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़वाने, घर बैठे कमाने का लालच, फ्री गिफ्ट, लॉटरी लगना, बैंक कर्मी बनकर, विदेश भेजने के नाम पर, नौकरी दिलाने के नाम पर, अश्लील वीडियो कॉल रिकॉर्ड से ब्लैकमेल करने आदि से लोगों को ठग रहे हैं। साइबर ठगी होने पर तुरंत साइबर हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत दर्ज कराएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें