फरीदाबाद। जवाहर कॉलोनी स्थित क्रिकेट मैदान पर शुक्रवार को पुलिस लाइन बी ने पुलिस लाइन ए को सात विकेट से हराया। 15 ओवर के मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने आई पुलिस लाइन-ए की टीम ने 106 रन का स्कोर खड़ा किया। टीम की ओर से हर्षित राव ने 32 और सक्षम ने 31 रन बनाए। पुलिस बी की ओर से दर्श रावत ने तीन और प्रणव सज्जन ने दो विकेट लिए। जवाब में टीम बी ने 10.5 ओवर में तीन विकेट पर 112 रन बनाकर मुकाबला जीत लिया। टीम की ओर से केशव ने 49 और दर्श रावत ने 30 रन बनाए। टीम ए के लिए देवांश यादव ने दो और तपेश्वर ने एक विकेट लिया। दर्श को मैन ऑफ द मैच चुना गया। संवाद