फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बॉटम पीएम स्वनिधि: सात हजार नए रेहड़ी-पटरी वालों का पंजीकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
- निगम दोबारा से रेहड़ी-पटरी वालों का ब्योरा कर रहा दर्ज, 5361 को मिला ऋण
विज्ञापन



अमर उजाला ब्यूरो

फरीदाबाद। नगर निगम दोबारा से रेहड़ी-पटरी वालों का पंजीकरण कर रहा है। नौ मई से 12 मई तक करीब सात हजार नए रेहड़ी वालों का पीएम स्वनिधि के तहत पंजीकरण हुआ है। दूसरी ओर निगम ने 5361 पात्रों को बैंकों से ऋण उपलब्ध कराया है।
नगर निगम के शहरी परियोजना अधिकारी द्वारिका प्रसाद ने बताया कि रेहड़ी-पटरी वालों के पंजीकरण का कार्य चल रहा है। अधिकारी ने बताया कि नौ मई से पंजीकरण का काम शुरू हुआ था, 12 मई तक करीब सात हजार का पंजीकरण हो चुका है। उन्होंने बताया कि पीएम स्वनिधि के तहत कुल 17150 का पंजीकरण हो चुका है। 8657 पात्रों का लोन बैंकों ने स्वीकृत कर दिया है। 5361 को 10-10 हजार रुपये का ऋण मिल चुका है। अधिकारी ने बताया कि पात्रों को ‘स्वनिधि से समृद्धि’ के तहत केंद्र की आठ योजनाओं का भी लाभ मिलेगा। इसमें पीएम सुरक्षा बीमा योजना, पीएम जीवन ज्योति बीमा, पीएम जनधन योजना, पीएम श्रमयोगी मानधन योजना, जननी सुरक्षा योजना, वन नेशनल वन राशन कार्ड, रजिस्टेशन अंडर बीओसीडब्ल्यू व प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि पहले पीएम स्वनिधि योजना के तहत 13832 लोगों ने आवेदन किया था। इसमें से 10810 आवेदन सही मिले थे। अभी शहर में 12 जगहों पर वेंडिंग जोन बने हैं। नगर निगम अन्य जगहों पर वेंडिंग जोन बनाने पर काम कर रहा है। दूसरी ओर नगर निगम को 29 हजार रेहड़ी-पटरी वालों का पंजीकरण करने का लक्ष्य मिला है। ऐसे में मई से दोबारा से पंजीकरण किया जा रहा है। इसके लिए निगम मुख्यालय बीके चौक पर रेहड़ी-पटरी वालों का निशुल्क कैंप रोज लगाया जा रहा है। निगम रेहड़ी वालों को पहले दस, बीस और 50 हजार का लोन उपलब्ध कराता है।


वर्जन-



रेहड़ी-पटरी को जगह देने के साथ बैंकों से लोन उपलब्ध कराया जा रहा है। पात्र जल्द पंजीकरण करा ले ताकि उन्हें योजना का लाभ मिल सके।



- द्वारिका प्रसाद, शहरी परियोजना अधिकारी नगर निगम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें