फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम स्वनिधि: 5155 नए रेहड़ी-पटरी वालों का पंजीकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फरीदाबाद। नगर निगम मुख्यालय बीके चौक पर रेहड़ी-पटरी वालों का पंजीकरण के लिए भीड़ लग रही। नगर निगम ने 14 सितंबर से 10 अक्तूबर तक 5155 रेहड़ी वालों का पंजीकरण किया है। निगम को दिसंबर तक 33600 रेहड़ी-पटरी वालों का पंजीकरण करने का लक्ष्य है।
विज्ञापन

नगर निगम के शहरी परियोजना अधिकारी द्वारिका प्रसाद ने बताया कि नौ मई से पंजीकरण का काम दोबारा चल रहा है। उन्होंने बताया कि आठ अक्तूबर तक 23 हजार का पंजीकरण हो चुका है। अधिकारी ने बताया कि पीएम स्वनिधि के तहत पहले 19250 पात्रों का पंजीकरण का लक्ष्य मिला था। उन्होंने बताया कि अब फरीदाबाद को कुल 33600 रेहड़ी-पटरी वालों के पंजीकरण करने का लक्ष्य मिला है। निगम आयुक्त ने तीन जोनों के प्रवर्तन दस्तों को तीन-तीन हजार, चारों जेडटीओ को करीब तीन हजार, सफाई शाखा को छह हजार और एक हजार एनयूएलएफ टीम को दिया गया है। उन्होंने सभी को मिलाकर 19 हजार नए रेहड़ी पटरी वालों को पंजीकरण करना है। अधिकारी ने बताया कि 14 सितंबर से 10 अक्तूबर तक 5155 लोगों को पंजीकरण हो चुका है। द्वारिका प्रसाद ने बताया कि प्रवर्तनदस्ता एनआईटी जोन ने 885, ओल्ड फरीदाबाद जोन ने 987 और बल्लभगढ़ जोन ने 959 लोगों का पंजीकरण कर लिया है। सफाई शाखा ने 291, जेडटीओ एनइआईटी ने 256, जेडटीओ ओल्ड जोन 324, जेडटीओ बल्लभगढ़ 538 और जेडटीओ चंदावली में 209 और एनयूएलएम की टीम ने 706 लोगों का पंजीकरण किया है। इसके लिए नगर निगम मुख्यालय बीके चौक पर एक स्थाई कैंप चल रहा है। अधिकारी ने बताया कि पात्रों को ‘स्वनिधि से समृद्धि’ के तहत केंद्र की आठ योजनाओं का भी लाभ मिलेगा। इसमें पीएम सुरक्षा बीमा योजना, पीएम जीवन ज्योति बीमा, पीएम जनधन योजना, पीएम श्रमयोगी मानधन योजना, जननी सुरक्षा योजना, वन नेशनल वन राशन कार्ड, रजिस्ट्रेशन अंडर बीओसीडब्ल्यू व प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना शामिल हैं। रेहड़ी पटरी वालों को पहचान पत्र के अलावा वेंडिंग जोन में जगह उपलब्ध कराया जाएगा। शहर में 12 जगहों पर वेंडिंग जोन बने हैं। निगम रेहड़ी वालों को पहले दस, बीस और 50 हजार का लोन भी मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें