फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: राज्य स्तरीय पैरा बैडमिंटन ट्रायल में खिलड़ियों ने दिखाया दम

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। पैरा स्पोर्ट्स एसोसिएशन ऑफ हरियाणा की ओर से फरीदाबाद की केएल मेहता स्पोर्ट्स अकादमी में सोमवार को राज्य स्तरीय पैरा बैडमिंटन ट्रायल का आयोजन किया गया। ट्रायल में हरियाणा के विभिन्न जिलों से आए कुल 40 पैरा खिलाड़ियों ने दम दिखाते हुए राष्ट्रीय स्तर प्रतियोगिता में चयन पाने की कोशिश की। चयनित किए गए खिलाड़ियों के नाम अब तक जारी नहीं किए गए हैं। आगामी छह से 10 मार्च तक तेलंगाना में राष्ट्रीय पैरा बैडमिंटन चैंपियनशिप का आयोजन किया जाना है, जिसमें हरियाणा की टीम भी भाग ले रही है। हरियाणा की टीम के चयन के लिए ट्रायल आयोजित किए गए थे। जो भी खिलाड़ी इन ट्रायलों में चुने जाएंगे, उन्हें तेलंगाना में जाकर हरियाणा का प्रतिनिधित्व करने का मौका मिलेगा। ट्रायल के अंत में खेल उपनिदेशक गिर्राज सिंह ने सभी खिलाड़ियों का उनके खेल के लिए बधाई देते हुए उनका हौसला बढ़ाया। इस दौरान समाजसेवी तरुण, खेल उपनिदेशक गिर्राज सिंह, पैरा स्पोर्ट्स के संस्थापक व अंतरराष्ट्रीय कोच राकेश पांडे, पेरिस पैरालंपिक गोल्ड मेडलिस्ट नितेश कुमार और अंतरराष्ट्रीय बैडमिंटन कोच संजय सापरा विशेष रूप से उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें