अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। लाडली वृक्षारोपण के तहत पुलिस लाइंस रोड सेक्टर 29 की 21 पौधे रोपे गए। पहला पौधे बच्ची प्रभजौत कौर ने लगाया। लोगों ने पौधे रोपने के साथ बचाने का संकल्प लिया।
बेटी बचाओ अभियान संस्थापक व राष्ट्रीय संयोजक हरीश चन्द्र आजाद ने कहा कि लाडली वृक्षारोपण के तहत शहर में लगातार पौधे लगाकर हरा भरा व शुद्ध पर्यावरण करने का कार्य चल रहा है। उन्होंने कहा कि संस्था जहां-जहां पौधे लगा रही है, उनके देखभाल का जिम्मा भी वहीं के सदस्यों को दे रही है। हरीश चंद्र ने बताया कि ब्लाॅक अध्यक्ष संतोष सुखीजा की अध्यक्षता में सीनियर सिटीजन सेक्टर 29 के महासचिव सुनील गुलाटी ने पुलिस लाइंस रोड पर पौधे लगाए गए। उन्होंने बताया कि प्रभजौत कौर ने पहला पौधा लगाया। चेयरमैन वासुदेव अरोड़ा और शीतल लूथरा ने कहा कि नीम व पीपल जैसे बहुत से पौधे हैं, जिनकी आयु सैकड़ों वर्ष होती है। ऐसे पौधे वातावरण का शुद्ध व स्वास्थ्य रखते हैं। इसलिए सभी को कम से कम एक पौधा जरूर लगाना चाहिए। संतोष सतीजा व सुनील गुलाटी ने सभी लोगों का धन्यवाद करते हुए कहा कि पौधों को जीवन का आधार समझते हुए लगाने के साथ-साथ पालने का प्रण भी लें। इस मौके पर नीता भाटिया, मधू नागपाल, परमजीत कौर, सुष्मिता भूमिक, सुखदेव सिंह, अशोक भाटिया, सतेन्द्र दुग्गल, हरदीप सिंह, हरसीमरन कौर, बेबी प्रभजौत कौर, शशी गुलाटी, अनीता गुलाटी, किरन मेहतानी, विजय लक्ष्मी मिश्रा और शारदा आदि ने पौधे रोपे।
बुढैना गांव में हुआ पौधरोपण
फरीदाबाद। कृपा श्याम ट्रस्ट की ओर से गांव बुढैना में प्रकृति रक्षा शपथ कार्यक्रम के पौधरोपण हुआ। इसमें आशीष चंदीला, अंकित चंदीला, सुनील कुमार, सोनू कुमार, संजय गुप्ता और अन्य लोग मौजूद रहे। अगले चरण में सेक्टर-86 में शनिवार शाम पौधरोपण और प्रकृति रक्षा रैली का कार्यक्रम होगा। डिगम्बर सिंह ने कहा कि प्रकृति रक्षा मिशन समुदाय को एकजुट करके पर्यावरण संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।