फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: प्रदूषण वाली सात गंभीर जगहों पर पौधरोपण का कार्य जल्द

विज्ञापन
विज्ञापन
-2.50 करोड़ रुपये से मियावाकी तकनीक से पौधे लगाए जाएंगे
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। नगर निगम, प्रदूषण की समस्या को देखते हुए सात गंभीर क्षेत्रों (हॉट स्पॉट) को हरियाली में तब्दील करने जा रहा है। इसके लिए कार्य ठेकेदारों को दिए जा चुके हैं। मानसून को देखते हुए इस पर काम अगले सप्ताह से शुरू हो जाएगा। इस पर निगम 2.50 करोड़ रुपये खर्च करेगा।
शहर में प्रदूषण एक गंभीर समस्या है। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड और नगर निगम के उठाए प्रयास भी नाकाफी पड़ जाते हैं। तमाम पाबंदियों के बावजूद शहर में वायु प्रदूषण एक गंभीर समस्या रहती है। इसके देेखते हुए नगर निगम व क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने जनवरी में सर्वे कराकर प्रदूषण वाली जगहों की पहचान की थी। इसमें जनता कॉलोनी वार्ड सात, एनआईटी 2/3, ईएसआईसी गेट, मुल्ला होटल आर्दश कॉलोनी, सूर्या विहार सेहतपुर, आंबेडकर भवन सेक्टर-3 व ब्राह्मण धर्मशाला वार्ड 38 को हरियाली में तब्दील करना शामिल है। इन जगहों पर जापान की मियावकी तकनीक से हरियाली बढ़ाने पर काम होगा। इसे जापान के पर्यावरणविद् डी अकीरा मियावाकी ने विकसित किया था। इस पद्धति में आधा से एक फीट की दूरी पर पौधे रोपे जाते हैं। इसका प्रयोग पुलिसलाइंस में किया था और सफल रहा। कार्यकारी अभियंता सुशील ठाकरान ने बताया कि ब्राह्मण धर्मशाला रोड पर 11.74 लाख से हॉट स्पॉट को मियावाकी तकनीक पर विकसित होगी। उन्होंने बताया कि पौधे के लिए बास के ट्री गार्ड के साथ ठेकेदार को एक साल तक रखरखाव करना होगा। इसके अलावा अन्य जगहों को हरियाली में तब्दील किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर में प्रदूषण स्तर में सुधार नहीं
नगर निगम के प्रयासों के बावजूद शहर में प्रदूषण के स्तर में कोई खास सुधार नहीं हो रहा है। सरकार की ओर से निर्धारित लक्ष्य को भी नहीं पाया जा सका है। अभी करीब 25 फीसदी काम हुआ है। जबकि, इसके लिए केंद्र सरकार 55 करोड़ रुपये दे चुका है। केंद्र सरकार इसका स्थाई समाधान करने पर काम कर रहा है। इसके लिए शहर में हरियाली बढ़ाने पर जोर है। ऐसे में अब बारिश में पौधरोपण पर जोर रहेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें