संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल।
राजकीय मिडिल स्कूल, रायपुर में चल रहे सात दिवसीय एनएसएस विशेष शिविर के पांचवें दिन पर्यावरण संरक्षण और स्वस्थ जीवन के संदेश के साथ विविध गतिविधियों का आयोजन किया गया। शिविर का संचालन प्राचार्य तरुण सैनी के मार्गदर्शन में एनएसएस प्रोग्राम ऑफिसर ओम प्रकाश और निशा रानी कर रहे हैं। मुख्य वक्ता अनिल चौहान ने स्वयं सेवकों को ग्रीन हरियाणा पर व्याख्यान देते हुए पर्यावरण की सुरक्षा और अधिक से अधिक पेड़ लगाने का संदेश दिया। मिशन प्रकृति बचाओ के राम कुमार बघेल ने भी प्रकृति संरक्षण पर जोर देते हुए कहा कि आने वाली पीढ़ियों के लिए सुरक्षित भविष्य हमारी जिम्मेदारी है। व्याख्यान के बाद स्वयं सेवकों ने स्कूल परिसर और आसपास पाैधराेपण किया और पौधों की देखभाल की शपथ ली।