फरीदाबाद। सेक्टर-16ए स्थित राजकीय महिला महाविद्यालय में एनएसएस इकाई, इको क्लब और विक्टोरा लाइफ फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में पौधरोपण अभियान आयोजित किया गया। इस अभियान के तहत कॉलेज परिसर में विभिन्न प्रजातियों के 200 पौधे लगाए गए। कार्यक्रम की शुरुआत महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. सुनिधि और विक्टोरा लाइफ फाउंडेशन की सीईओ दमन दीप सिंह बांगा ने पौधा लगाकर की। डॉ. सुनिधि ने कहा कि इस वर्ष प्रथम वर्ष में प्रवेश लेने वाली सभी छात्राओं को एक-एक फलदार पौधा उपहार स्वरूप दिया जाएगा। इस पहल से छात्राएं पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक होंगी और अपने पौधे की देखभाल कर प्रकृति से जुड़ाव महसूस करेंगी। संवाद