फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: प्रेम वाटिका में किया पौधरोपण

Mon, 31 Jul 2023 06:36 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो-
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। बुलंद भारत संघ की ओर से सोमवार को प्रेम वाटिका ग्रीन फील्ड कॉलोनी में पौधरोपण किया गया। संघ की फाउंडर चेयरपर्सन अनीता शर्मा ने एमएल शर्मा, सुनील चौधरी, आरके खुराना, सुभाष मिश्रा, बीएस राठौर व धर्मेंद्र आदि लोगों के साथ मिलकर प्रेम वाटिका में त्रिवेणी के पौधे लगाए। अनीता शर्मा ने कहा कि सभी लोग पौधे लगाएं और अभियान में शामिल होने के लिए अन्य लोगों को भी प्रेरित करें। उन्होंने कहा कि पेड़-पौधे पर्यावरण की अशुद्धियों को सोख लेते हैं और हमें शुद्ध वायु देते हैं। इसकी निरंतरता बनाए रखने के लिए हमें अधिक से अधिक पेड़-पौधे लगाने चाहिए। पेड़-पौधे लगाने के बाद उनका संरक्षण करना भी बहुत अनिवार्य है।
विज्ञापन


सेल्फी विद प्लांटेशन 2-
सेक्टर 49 सैनिक कॉलोनी स्थित डीएवी पब्लिक स्कूल के प्रांगण में सेल्फी विद प्लांटेशन 2 के अंतर्गत मेगा पौधरोपण अभियान का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों द्वारा नृत्य प्रस्तुत किया गया। उद्योगपति एसएस बांगा ने कहा कि सभी का जीवन धरती से जुड़ा है और इसे बचाने के लिए योगदान अवश्य देना चाहिए। स्कूल में करीब 200 पौधे लगाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें