फरीदाबाद। सराय ख्वाजा स्थित गवर्नमेंट मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल की ओर से बृहस्पतिवार को एक पौधा मां के नाम अभियान के अंतर्गत पौधरोपण किया गया। स्कूल की जूनियर रेडक्रॉस और सैंट जॉन एंबुलेंस ब्रिगेड ने सेक्टर-9 बाईपास रोड के समीप पौधरोपण किया। इस अभियान का आयोजन प्राचार्य रविंद्र कुमार मनचंदा के मार्गदर्शन में किया गया। इस आयोजन में 850 से अधिक विद्यार्थियों और अध्यापकों ने भाग लिया। मनचंदा ने कहा कि अधिक से अधिक पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण कर वन क्षेत्र में वृद्धि कर जैव विविधता में बढ़ोतरी करने का भी यह उत्तम माध्यम है। उन्होंने सभी अध्यापकों से भी निवेदन किया कि घर एवं परिवार में भी शुभ अवसर पर पौधे लगाकर उस अवसर को और भी शुभ बनाने का सबसे उत्तम उपाय है। संवाद