फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: दो युवकों से पिस्तौल बरामद व सप्लायर भी दबोचा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फरीदाबाद। पुलिस की क्राइम ब्रांच एनआईटी और डीएलएफ ने अलग-अलग कार्रवाई में दो युवकों को अवैध देसी पिस्तौल सहित गिरफ्तार किया है। धौज निवासी अजरूदीन उर्फ अज्जु को सेक्टर-48 क्षेत्र से देसी पिस्तौल के साथ पकड़ा गया। पूछताछ में उसने हथियार मथुरा से छह हजार रुपये में खरीदने की बात स्वीकार की। दूसरी ओर जवाहर कॉलोनी निवासी हिमांशु को ओल्ड प्रेस कॉलोनी क्षेत्र से पिस्तौल के साथ गिरफ्तार किया गया। जांच में सामने आया कि उसने यह हथियार अपने दोस्त विनीत से चार हजार रुपये में खरीदा था। पुलिस ने विनीत को भी गिरफ्तार कर लिया। सभी आरोपियों को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें