फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: मंदिर के सामने कूड़े का ढ़ेर, श्रद्धालु परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फरीदाबाद। ओल्ड फरीदाबाद रेलवे स्टेशन रोड पर स्थित गीता आश्रम मंदिर के सामने फैली गंदगी से स्थानीय लोग और श्रद्धालु परेशान हैं। मंदिर के पास वाल्मीकि समाज की बस्ती है, जहां कूड़ा-कचरा कई दिनों से नहीं उठाया गया है। आसपास फैली बदबू और गंदे पानी के कारण लोगों का यहां आना-जाना मुश्किल हो गया है। आसपास के लोगों ने बताया कि पहले जहां रोजाना सैकड़ों भक्त दर्शन के लिए आते थे, वहीं अब गंदगी के कारण भक्तों की संख्या में काफी कमी आई है। स्थानीय लोगों ने नगर निगम से सफाई व्यवस्था सुधारने की मांग की है। श्रद्धालुओं का कहना है कि धार्मिक स्थल के आसपास कूड़ा फेंकने वाले लोगों पर प्रशासन को चिन्हित करके कार्रवाई करनी चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें