फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: हाईवे पर पिकअप और ट्रैक्टर-ट्राॅली में टक्कर, चालक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बल्लभगढ़। मथुरा-दिल्ली हाईवे पर सेक्टर-58 थाना क्षेत्र में बृहस्पतिवार की सुबह सब्जियों से लदी पिकअप ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रैक्टर-ट्रॉली हाईवे पर पलट गई और उसमें भरी ईटें सड़क पर फैल गईं। वहीं पिकअप का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। इसमें चालक को मामूली चोटें आईं। पिकअप चालक दीपक ने बताया कि वह अपनी गाड़ी से बल्लभगढ़ की सब्जी मंडी जा रहा था। जब वह सेक्टर-58 थाना की लाल बत्ती के पास पहुंचा तो उसके आगे चल रही ईटों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली के चालक ने अचानक ट्रैक्टर मोड़ दी। उस वजह से वह ब्रेक नहीं लगा पाया, जिसके चलते उसकी पिकअप सीधे ट्रैक्टर-ट्रॉली में टकरा गई। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि दोनों वाहनों को हाईवे से हटाकर यातायात को सुचारू रूप से चालू कराया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें