फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: डॉक्टर की अपॉइंटमेंट के नाम पर एपीके फाइल भेजकर फोन किया हैक

विज्ञापन
विज्ञापन
- बैंक खाते से उड़ाए 3.07 लाख रुपये, प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। डॉक्टर की अपॉइंटमेंट बुकिंग के नाम पर एपीके फाइल भेजकर सेक्टर-8 निवासी युवक का मोबाइल हैक कर लिया गया। इसके बाद उसके बैंक खाते से 3 लाख 7 हजार 795 रुपये निकाल लिए। इस मामले में पीड़ित ने साइबर थाना में शिकायत दर्ज कराई है। सेक्टर -8 निवासी सौरभ यादव ने पुलिस को बताया कि वह डॉक्टर संदीप शाह के क्लिनिक में अपॉइंटमेंट लेने के लिए गूगल पर संपर्क नंबर सर्च कर रहे थे। इसी दौरान उसे एक नंबर मिला। फोन उठाने वाले व्यक्ति ने खुद को क्लिनिक से जुड़ा हुआ बताते हुए व्हाट्सएप पर एक एपीके फाइल भेजकर अपॉइंटमेंट बुक करने को कहा। फाइल डाउनलोड करते ही उसका फोन हैक हो गया। इसके कुछ ही समय बाद उनके बैंक खाते से अलग-अलग ट्रांजेक्शन के जरिये 3 लाख 7 हजार 795 रुपये निकाल लिए गए। जब उन्हें अनधिकृत लेन-देन का पता चला तो उसने बैंक को सूचना देकर अपने खाते ब्लॉक करवाए और साइबर क्राइम पोर्टल पर ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि साइबर टीम मामले की जांच कर रही है और उन बैंक खातों की भी जानकारी जुटाई जा रही है जिनमें यह रकम ट्रांसफर की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें