फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: पालतू कुत्ते ने घर के बाहर खेल रही बच्ची को काटकर किया जख्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फरीदाबाद। शहर में सोमवार को अपने घर के बाहर खेल रही एक छह वर्ष की बच्ची को पालतू कुत्ते ने काटकर लहूलुहान कर दिया बच्ची को जिला नागरिक अस्पताल में लाया गया। जहां बच्ची की गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे इलाज के लिए सफदरजंग अस्पताल में रेफर कर दिया। गांव पाली से अपनी पांच साल की बच्ची खुशी भडाना को घायल अवस्था में अस्पताल में लेकर पहुंची मां ने बताया कि बच्ची घर से बाहर खेल रही थी कि अचानक पडोसी के पालतू कुते ने उस पर हमला कर दिया। बच्ची को बचाने के लिए आसपास के लोग दौड़े, जिसके बाद बच्ची को कुत्ते से बचाया जा सका। कुत्ते ने बच्ची के हाथ और पैर का मांस बुरी तरह नोच लिया था। बच्ची की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन

कुत्ते के काटने का यह कोई पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी कुत्तों के काटने की घटनाएं सामने आती रहीं हैं। जहां एक ओर नगर निगम कुत्तों के संबंध में कई नियम कानून लागू कर इन घटनाओं पर अंकुश लगाने की बात करता है। वहीं आए दिन जिला नागरिक अस्पताल में कुत्तों के शिकार होकर आने वाले घायलों का आंकड़ा कुछ और ही कहानी बयां कर रहा है। जानकारी के मुताबिक बीके अस्पताल में रोजाना कुत्तों के काटने से घायल हुए 30 से 40 लोग पहुंचते हैं। जोकि अपने आप में नगर निगम की कार्यप्रणाली पर एक सवालिया निशान है।
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें