फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: ठगों को सिम मुहैया कराने वाला गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। नौकरी दिलाने का झांसा देकर एक व्यक्ति के क्रेडिट कार्ड से 90 हजार रुपये निकालने के मामले में साइबर थाना एनआईटी की टीम ने आरोपी आदित्य त्रिवेदी को गिरफ्तार किया है। आरोपी उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले के गांव मिश्रखुदिया का निवासी है। वह एक अन्य साइबर ठगी के मामले में नीमका जेल में बंद था। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी ने अपने और अपनी मां के नाम पर सिम कार्ड लेकर साइबर ठगों को मुहैया कराए थे। पुलिस प्रवक्ता यशपाल के अनुसार आरोपी को अदालत में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें