फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: सड़क पार कर रहे व्यक्ति की वाहन की टक्कर से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। बाईपास रोड पर सेक्टर-28/29 कट के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद आरोपी चालक वाहन सहित मौके से भाग गया। सेक्टर-31 थाना पुलिस ने चश्मदीद ऑटो चालक के बयान के आधार पर 14 मई को अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बसेलवा कॉलोनी ओल्ड फरीदाबाद निवासी चश्मदीद असगर खान ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि वह पेशे से ऑटो चालक है। 14 मई की सुबह ऑटो लेकर मुंबई हाईवे के रास्ते बदरपुर की तरफ जा रहा था। सेक्टर-28/29 कट के पास पहुंचा तो देखा कि एक अज्ञात वाहन के चालक ने लापरवाही से टक्कर मारकर अज्ञात व्यक्ति को गंभीर रूप से घायल कर दिया और मौके से भाग गया। व्यक्ति ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें