फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैनिक कॉलोनी में पानी की किल्लत से लोग परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। टूटी सड़कों और पानी किल्लत की समस्या को लेकर सैनिक कॉलोनी के निवासी शुक्रवार को नगर निगम के कार्यकारी अभियंता नितिन कादयान से मिले। निवासियों ने कार्यकारी अभियंता के सामने कॉलोनी में सड़कों की समस्याएं रखीं। उनका कहना है कि कॉलोनी में कई जगह सड़कें बदहाल हैं, जिस कारण परेशानी होती है। बारिश का मौसम आने वाला है। ऐसे में गड्ढों में पानी भर जाने से कोई भी हादसे का शिकार हो सकता हैै। लोगों ने पानी की समस्या को दूर करने को कहा। उनका कहना है कि बीच में कई जगहों पर लोगों ने अवैध तरीके से कनेक्शन कर रखा है। कार्यकारी अभियंता ने कहा कि सड़क को ठीक कराया जाएगा। इसके लिए ठेकेदार से बात की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें