- रेनीवेल की लाइन बंद होने से सप्लाई प्रभावित
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। रेनीवेल की लाइन बंद होने से कई कॉलोनियों में शुक्रवार को लोगाें को पेयजल की समस्या से जूझना पड़ा। लोगों का आरोप है कि निगम की ओर से कोई मदद नहीं की गई। उन्हें अपने पैसे से टैंकर मंगाना पड़ रहा है।
यमुना में बढ़ा जलस्तर नदी किनारे स्थापित रेनीवेल परियोजना तक पहुंच गया। जिससे रेनीवेल पानी में डूब गए हैं। जिससे रेनीवेल लाइन नंबर 4,5,6,7 और 8 समेत अन्य प्रभावित हुई हैं। ऐसे में शहर के लाखों लोगों के बीच पेयजल संकट उत्पन्न हो गया है। लोगों का आरोप है कि बिना किसी सूचना के पानी बंद कर दिया गया है। सहायता के लिए कोई संपर्क नंबर भी जारी नहीं किया गया है, नगर निगम व फरीदाबाद महानगर विकास प्राधिकरण के अधिकारियों की लापरवाही के कारण लोग बेहाल हैं, लोगों ने अपने स्तर पर पानी की व्यवस्था की। कुछ हिस्सों में केवल नाम मात्र के लिए टैैंकर भेजे गये हैं। निगम के एसई ओमबीर सिंह ने बताया कि निगम के 1700 ट्यबवेल हैं। उन्हें दिनरात चलाकर पानी की सप्लाई को दूर किया जा रहा है। इसके अलावा टैंकर की मदद से पानी लोगों तक पहुंचाया जा रहा है। एसई ने बताया कि अपने जोन में कार्यकारी अभियंता पूरे मामले में नजर रखे हुए हैं।
लोगों से बातचीत
पहले से ही पेयजल किल्लत से सेक्टर के लोग परेशान थे, अब अधिकारियों की लापरवाही के कारण लोगों की दिक्कतें बढ़ गई है, बिना किसी सूचना के पेयजल सप्लाई बंद कर दिया गया।
- शीशपाल कंबोज, आरडब्ल्यूए महासचिव, सेक्टर-48
-
नगर निगम और फरीदाबाद महानगर विकास प्राधिकरण की ओर शहर में शहर में उचित मात्रा में पेयजल सप्लाई नहीं किया जाता है। अब ये कटौती लोगों के लिए भारी पड़ रही है। शुक्रवार को टैंकर भेजे गये लेकिन गांव की संख्या के हिसाब नाकाफी था।
- वीरेंद्र गौड़, स्थानीय निवासी अजरौंदा
-
टैंकर के लिए संपर्क करें
ओल्ड फरीदाबाद-
मोहिंद्र जेई- 81305 99902
दिवाकर जेई-97164 85462
एनआईटी के लिए
कपिल-8168178582
शिव कुमार-9599780862