संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। जिले में रविवार को यूजीसी का विरोध कर रहे ब्राह्मण सभा के कार्यकर्ताओं को पुलिस ने दिल्ली जाने से रोक दिया। ये सभी कार्यकर्ता जंतर मंतर पर धरना प्रदर्शन करने जा रहे थे। जानकारी के अनुसार सवर्ण समाज लंबे समय से यूजीसी का विरोध कर रहा है। विभिन्न संगठनों ने पहले ही दिल्ली के जंतर-मंतर पर एकजुट होकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करने की घोषणा की थी। इसी के तहत ब्राह्मण सभा के सदस्य हाथों में बैनर लेकर बल्लभगढ़ से दिल्ली के लिए रवाना हो रहे थे, तभी पुलिस ने उन्हें रोक दिया।