एक फोटो
लोगों ने पार्क में लगाए फलदार व छायादार पेड़-पौध
फरीदाबाद। चंद्र प्रकाश मेहरा ट्रस्ट की ओर से सेक्टर-21 डी स्थित पार्क में पौधारोपण किया गया। ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने लोगों को पुनीत कार्य के लिए प्रेरित किया। ट्रस्टी राकेश मेहरा ने बताया कि सभी के लिए पौधारोपण जरूरी है, सभी के सहयोग से पर्यावरण हरा-भरा होगा। इसी तर्ज पर सेक्टर 21 डी स्थित पार्क में फलदार व छायादार पौधे लगाए गए। पौधारोपण के लिए मुहिम चलाई जा रही है। इस दौरान अंजू मेहरा, मधु चावला, लाल दास चावला, भूषण लाल हसीजा,अशोक कुमार गुप्ता, महेश आहूजा, टीआर शर्मा, संजय साहनी और आचार्य ओम प्रकाश सहित अन्य मौजूद रहे। संवाद